शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में मोहल्ला मामूड़ी निवासी जीशान ने 17 नामजद व 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 11 बजे मोहल्ले के शोएब, अरबाज, शैजी खां, नोमान, यासीन, अजीम, सुहेल, नाजिम, सहजीम, शैजी, फैसल, नन्हे, बब्बू, निजाम, शाजेब, अंजुम, मुनिया व 10-12 अज्ञात लोग गालियां दे रहे थे। भाभी फरहाना घर से बाहर निकलीं तो अंजुम व मुनिया निकास के विवाद को लेकर हमलावर हो गईं। भाभी घर के अंदर भागीं। इसके बाद घर में घुसकर उन लोगों ने हमला कर दिया।
सभी को लाठी-डंडों, बेल्चे व अन्य हथियारों से पीटा। इस बीच भाभी का मंगलसूत्र गिर गया। जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद चल रहा था। मुकदमा जीत चुके हैं, इसलिए सभी रंजिश मानते हैं। आए दिन मारपीट करते और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश करते हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद