फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश का पांचवां चरण शुरू, 15 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया के पांचवें चरण की शुरुआत हो गई है। चौथे चरण के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 15 अक्तूबर को शाम चार बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट से अपनी रैंक स्लिप और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन में दर्ज स्थायी पते, गृह जनपद या अस्थायी पते से संबंधित जिले के किसी भी राजकीय आईटीआई में दस्तावेज जमा करने होंगे।
निर्धारित जनपद के अलावा अन्य जिलों में आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों को पांचवें चरण में शामिल नहीं किया जाएगा। 15 अक्तूबर तक आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों की चयन सूची 16 अक्तूबर को शाम पांच बजे संस्थान के सूचना पट पर चस्पा की जाएगी। अभ्यर्थी अपने आवेदित संस्थान या नजदीकी संस्थान में सूची देख सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 17 अक्तूबर को सुबह 9:30 बजे तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर प्रवेश लेना होगा। इसके लिए सभी मूल अभिलेख, एक सेट छायाप्रति और निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें