फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरनहाई में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। खाद की ज्यादा रेट पर बिक्री, यूरिया के साथ जिंक देने और स्टॉक, बिक्री रजिस्टर अधूरा मिलने पर गांव हरनहाई में खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव प्रतापपुर के राजकुमार सिंह ने गांव की दुकान मैसर्स शिवम फर्टिजाइजर्स के स्वामी राकेश कुमार पर खाद ज्यादा रेट पर बेचने की शिकायत की थी। 29 जुलाई को वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राहुल कुमार ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच के दौरान किसानों ने बताया था कि दुकान स्वामी एक बोरी यूरिया के साथ जिंक भी दे रहे हैं और 700 रुपये ले रहे हैं। पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर चेक करने पर खरीद बिक्री का विवरण अधूरा दर्ज मिला। जांच टीम ने सुपर फॉस्फेट का सैपल भी लेकर जांच को भेजा है। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि खाद के साथ जिंक देने और अधिक राशि लेने को कालाबाजारी मानते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें