शाहजहांपुर। उड़ान एक उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव और एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई।
ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में हुए कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने कहा कि समय पर एचपीवी टीकाकरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच से सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। एचपीवी वैक्सीन सरकार की ओर से निशुल्क भी उपलब्ध कराई जा रही है। सह-अध्यक्ष रश्मि गुप्ता, प्रधानाचार्य शशि गुप्ता और डॉ. शबीना मौजूद रहीं। संवाद