शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के तहत हिंदी विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें पोस्टरों में मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, तुलसीदास और कबीरदास समेत अन्य साहित्यकारों के चित्र बनाए गए।
प्राचार्य प्रोफेसर सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में रिमझिम ने प्रथम, प्रिया सक्सेना ने द्वितीय, मानसी और गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी विभाग की प्रो.रूपांशु माला, प्रो.दुर्गावती और रीतु मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद