जलालाबाद के गांव गांव पुरैना में हाथों में स्लोगन लिखे पट्टिकाएं लिए ग्रामीण। स्रोत: पुलिस
जलालाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के पुरैना गांव में महिला पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिये ग्रामीणों को सुरक्षा, शिक्षा व अधिकारों से जुड़े विभिन्न संदेश दिए।
गांव की चौपाल पर महिला पुलिस को अभिनय करते देख बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। जवानों ने अपने अभिनय से ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, बाल विवाह और बेटियों की शिक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूक किया। मंचन के जरिये बताया गया कि विषम परिस्थितियों में डरने या चुप रहने के बजाय कानूनी सहायता कैसे ली जाए।
नाटक के दौरान बेटियों को आत्मनिर्भर बनने, उच्च शिक्षा हासिल करने और समाज में सिर उठाकर जीने के लिए प्रेरित किया गया। एसएसआई सकतावत सिंह, एसआई काजल सिंह, डाली चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद