फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेत्र चिकित्सालय की महिला कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
सुर​भि पटेल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के भानपुर बनवारी गांव निवासी 21 वर्षीय सुरभि पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे शाहजहांपुर के निजी अस्पताल लाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह मोहम्मदी के गांव सहदेवा स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल में कर्मचारी थी।
विज्ञापन

सुरभि के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि बहन करीब दो साल से नेत्र चिकित्सालय में काम कर रही थी। वह पूर्वाह्न 11 से शाम सात बजे तक ड्यूटी करती थी। सोमवार को शाम तक जब वह घर नहीं आई तो उसकी चिंता हुई। इस बीच अस्पताल से कॉल आई कि सुरभि की तबीयत खराब हो गई है।
उसे शाहजहांपुर के अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इसके बाद जब परिवार के लोगों के साथ शाहजहांपुर के निजी अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बहन की मौत हो चुकी थी। प्रदीप ने बताया कि उन्होंने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आगे की कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि बहन सुरभि छह भाइयों में इकलौती बहन थी। मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवती को खून की उल्टी आई थी, इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामला मोहम्मदी क्षेत्र का है। वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें