आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिलने पर लता कुमारी को रैंक प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित करते एसपी। स्रोत: म
शाहजहांपुर। महिला आरक्षी लता कुमारी को खेल उपलब्धि के आधार पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला है। एसपी राजेश द्विवेदी ने लता कुमारी को रैंक प्रतीक चिह्न लगाकर सम्मानित किया। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्ष 2023 में आयोजित 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की सेपक टाकरा टीम में महिला आरक्षी लता कुमारी शामिल थीं। टीम के खिलाड़ियों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
इवेंट स्पर्धा में टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। लता कुमारी के प्रदर्शन के आधार पर उनको समय से पहले आरक्षी नागरिक पुलिस से मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस दौरान एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण मौजूद रहीं। संवाद