गांधी भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भगवान परशुराम की प्रति
शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास की ओर से शनिवार को गांधी भवन सभागार में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने परशुराम जन्मस्थली से जुड़े आंदोलनकारियों और रेणुका माता मंदिर के महंत को सम्मानित किया।
न्यास की ओर से संयोजक अशित पाठक, डीपीएस राठौर, राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा और योगेश नाथ पाठक ने मंत्री को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की। समारोह में अशित पाठक ने भगवान परशुराम जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल करने, भगवान परशुराम मंदिर व पावन रामताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा उबरिया स्थित मंदिर समेत भगवान परशुराम से जुड़े ऐतिहासिक व पौराणिक स्थलों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए डीएम के संरक्षण में नई प्रबंधन समिति गठित करने की मांग की।
इस दौरान ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, भूरे दीक्षित, अवनीश द्विवेदी, आनंद पांडे, आलोक शुक्ला, अर्पित गुप्ता, अरविंद पांडेय, जितेंद्र द्विवेदी, अक्षय अवस्थी, गौरव राघव समेत अन्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीपीएस राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।