फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर की लीड जलने से बंद रहे फीडर, गर्मी में बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
बहादुरगंज उपकेंद्र पर कार्य करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लोकल फॉल्ट के चलते बिजली का संकट गहराने लगा है। सोमवार को तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर की लीड जलने से फीडर बंद रहने से लोग बेहाल हो उठे। शाम के समय फॉल्ट के कारण पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
विज्ञापन

करीब साढ़े चार बजे बहादुरगंज उपकेंद्र के लोहा मंडी के पास तार टूटने से टेलीफोन एक्सचेंज फीडर बंद हो गया। सूचना पर उपकेंद्र के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तार को जोड़कर आपूर्ति को बहाल कराने का प्रयास किया। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति आई। तभी टीका स्टैंड के पास ट्रांसफॉर्मर की बंच लीड में आग लगने से आपूर्ति बंद हो गई।
इसके चलते रात आठ बजे तक बिजली नहीं आ सकी। शाम सात बजे मंडी इलाके की बिजली भी तकनीकी कमी के कारण ठप हो गई। केरूगंज फीडर की आपूर्ति ठप रहने से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। जलालाबाद उपकेंद्र के पाली फीडर के ग्रामीण इलाकों को दिन में बिजली नहीं मिलने से दुश्वारियों से जूझना पड़ा। निगोही रोड उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें