फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरलोडिंग से दो बार फॉल्ट...छह घंटे ठप रहे दो उपकेंद्र

विज्ञापन
अटसलिया उपकेंद्र की लाइन पर फॉल्ट सही करता कर्मचारी। स्रोत: निगम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 220 केवी पैना से आने वाली 33 केवी लाइन में ओवरलोडिंग से टू फेजिंग होने के चलते अटसलिया और बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 23 हजार उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। बिजली जाने से पानी का संकट खड़ा होने के साथ ही गर्मी में लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

अटसलिया उपकेंद्र पर लाइन में टू-फेजिंग की समस्या आने से मंगलवार शाम करीब छह बजे से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत कर्मियों ने खंभे से खंभे लाइन की जांच कराई। इस दौरान फॉल्ट भी मिला। इससे अटसलिया उपकेंद्र के लगभग 12 हजार और बादशाहनगर उपकेंद्र के करीब 11 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रही। रात में बारिश के दौरान किसी तरह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई।
बुधवार सुबह छह बजे से नौ बजे तक फिर लाइन टू-फेसिंग हो गई, जिससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में दोबारा बिजली संकट खड़ा हो गया। सुबह बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई और लोगों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। बादशाहनगर उपकेंद्र अटसलिया से जुड़ा होने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या रहती है, जिससे बार-बार आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। फॉल्ट आने पर टीम को भेजकर आपूर्ति को बहाल करा दिया था। संवाद

बिना सूचना बंद रहा जलालनगर फीडर, सात घंटे रहा बिजली संकट
निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र के जलालनगर फीडर पर खंभे लगाने के कार्य के चलते बुधवार को करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊंची मस्जिद के पास चल रहे कार्य के कारण सुजात खां की पुलिया स्थित ट्रांसफॉर्मर और हाफिज मियां की मजार के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली पूर्वाह्न 11 बजे बंद कर दी गई।
हालांकि, उपभोक्ताओं को पूर्व में इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। शाम करीब छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, खुदागंज क्षेत्र में भी टॉवर लाइन को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

11 केवी लाइन पर पेड़ों की छंटाई से पांच घंटे गुल रही बिजली

कांट। नगर पंचायत में 11 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ों की छंटाई के चलते बुधवार को करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले कार्य के कारण नगर के करीब 15 मोहल्लों के लगभग चार हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से न्यू फीडर से जुड़े मोहल्ला तकिया, मरहा तालाब, पट्टी पश्चिमी, पट्टी पूर्वी, सैयदबाड़ा, शेखान, नबीपुर, कमलनैनपुर, प्रहलादपुर, जहांगीरपुर और यारपुर समेत अन्य क्षेत्रों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें