फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विकास भवन फीडर में आया फॉल्ट... ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन फीडर की लाइन ब्रेक डाउन होने से तड़के बिजली ठप हो गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली के लिए तरसना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह विकास भवन फीडर की लाइन बंद हो गई। एसएसओ ने सही करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके चलते करीब दो हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जानकारी में आने पर जेई ने कर्मचारियाें को लाइन पर गश्त करने के लिए भेजा। तब करीब दो घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
इसी तरह हथौड़ा उपकेंद्र के साईं मंदिर के पास बिजली ठप रही। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के 22 केवीए कच्चा कटरा फीडर पर नगर निगम ने पेड़ों की कटाई का कार्य कराया। इसके चलते डॉ. परविंदर अस्पताल के पास 400 केवीए, पूर्व विधायक के आवास के पास रखा 630 केवीए व बेरी चौकी वाला 630 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे तक लोग बिजली के लिए तरसते रहे। इसी तरह निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर की बिजली आपूर्ति शिव बरात के चलते 30 मिनट तक बंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें