फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावलखेड़ा ब्लॉक में गड़बड़झाला मिला

Thu, 26 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा ब्लॉक में बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे डीएम अचानक निरीक्षण पर पहुंची तो सब गड़बड़झाला ही मिला। इस पर उनके तेवर सख्त हुए। बीडीओ प्रीती वर्मा अनुपस्थित थीं और कर्मचारियों ने बताया कि वह अपने गोद लिए ग्राम डियूरिया का निरीक्षण करने गई हैं। एक कर्मचारी मयनून खां अनुपस्थित मिले। उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश हुआ।
विज्ञापन

़डीएम ने विकास खंड द्वारा कराये जा रहे कार्यो एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति पुस्तिका तलब की तो कर्मचारी देवमणि और प्रेमचंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रगति पुस्तिका उनके पास या कार्यालय में नही हैं। इस पर डीएम का पारा उखड़ा। कहा कि यह तो सीधे - सीधे लापरवाही है। स्पष्ट है कि कर्मचारी या तो कुछ बताना नहीं चाहते या फिर कोई काम नहीं हो रहा है। संचालित सभी योजनाओं की प्रगति पुस्तिका बीडीओ को लेकर अपने कार्यालय तलब किया। 
ब्लाक परिसर में ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग की महिला रामश्री बैठी मिलीं। पुछने पर डीएम से उन्होंने कहा कि मनरेगा में किए गए कार्य का भुगतान पूरा नहीं हुआ है। मनरेगा कार्मिक को महिला का ब्योरा कंप्यूटर में चेक कर भुगतान कराते हुए संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के स्पष्टीकरण सहित रिपोर्ट तलब की। ग्राम सरईया आबाद के हंसराम ने बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो गई थी और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मृत्यु प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं दिया गया। डीएम ने तत्काल मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करते हुए अवगत कराने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम ने चखी एमडीएम की तहरी
अनुपस्थित तीन अनुदेशकों का वेतन रोका, सराय काइयां में तीन स्कूल बंद मिले
भावलखेड़ा। प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रीपुर में बुधवार दोपहर डीएम पुष्पा सिंह अचानक पहुंची। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा हाजिर मिलीं। एमडीएम में तहरी बनी हुई थी और 14 बच्चे खाना खाते हुए पाये गये। डीएम ने खुद भी तहरी चखी और गुणवत्ता ठीक पाई। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी तहरी बनवाई जा रही थी किंतु तहरी की गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। तहरी में सोयाबीन की बरी या अन्य सब्जी आदि सामग्री नहीं डाली गई थी।
 डीएम ने ग्राम प्रधान मैना वर्मा को बुलवाया तो उनके पति हरिशंकर वर्मा आए। दोनों विद्यालयों में बुधवार को दूध बच्चों को नही दिया गया। डीएम ने कहा कि यह गलत है। यदि ग्राम प्रधान मानक के हिसाब से बच्चों को भोजन व दूध नहीं देंगे तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। स्कूल में अनुदेशक हुमा शकील, रूचि सिंह और  शिल्पी सिंह अनुपस्थित मिलीं एवं तीनों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। डीएम ने सराय काइयां स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिले। तीनों का रसोईघर बंद पाया गया जबकि तीनों के प्रभारी प्रधानाध्यापक मौजूद थे। पूछने पर बताया कि  उपस्थित रहे लेकिन बच्चों के न आने व एमडीएम न बनने के बारे में कुछ नहीं बता पाए। डीएम ने तत्काल बीएसए को तीन स्कूलों के इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें