कलान। बदायूं के उसावां से आने वाली 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन में शनिवार को सुबह फिर खराबी आ गई। इससे नगर समेत सभी फीडरों से जुड़े 205 गांवों की बिजली गुल हो गई।
हालांकि इस बार विद्युत कर्मचारियों ने यह खराबी जल्द ही दूर कर पांच घंटे बाद लाइन चालू कर दी। इस लाइन पर ओवरलोडिंग से आए दिन कभी तार टूटने तो कभी जंपर जलने की समस्या हो जाती है। उधर नयागांव कुदरासी में नवें दिन भी ट्रांसफाॅर्मर ठीक नहीं हो सका। संवाद