फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की लड़ाई में यूपी की दुर्दशाः कलराज मिश्रा

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
सभा में बोलते कलराज म‌िश्र ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। बाप-बेटे की लड़ाई में यूपी की दुर्दशा हुई है, यह मात्र ड्रामा नहीं है। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना के समर्थन में मंगलवार को आयोजित जनसभा में भाजपा नेता कलराज मिश्र ने सपा पर जमकर हमला किया। खिरनीबाग जीआईसी मैदान में श्री मिश्र ने कहा कि पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश में क्या नहीं हुआ। पारिवारिक अंतर्कलह में हुई प्रशासनिक उदासीनता ने प्रदेश को तबाह कर दिया। केंद्र द्वारा प्रदेश की विकास निधि दो लाख करोड़ से बढ़ाकर सात लाख 10 हजार करोड़ करके मोदी जी ने साबित कर दिया कि वह किसी प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करते। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि जिस विकास और सुशासन को सपा और बसपा की सरकारों ने वनवास दे दिया हैं, भाजपा यूपी में सरकार बनाकर उसकी वापसी करेगी। इससे पूर्व प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना ने सभा में समर्थकों के पास जाकर उनसे वोट और सपोर्ट का आग्रह किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, पार्टी के सभी विधानसभा प्रत्याशी, राजाराम मिश्रा, अनुज गुप्ता, वीरेंद्र पाल यादव, सत्यभान सिंह भदौरिया, बलवीर सिंह, पवन सिंह, सर्वेश पाल, अनिल वाण, अंशुल सिंह चौहान, हरि प्रकाश वर्मा, डीपी सिंह, रामबरन सिंह, पंकेश मिश्रा, सुचित सेठ, रमाकांत मिश्र, डॉ. सुरेश मिश्र, अनिल मालवीय, अनुराग सिंह, भानुप्रताप सिंह, पूरन लाल लोधी, नीरज बाजपेयी, बाबूराम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन

घोड़े बने आकर्षण का केंद्र
भाजपा शहर विधानसभा सीट के प्रत्याशी सुरेश खन्ना की नामांकन सभा में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घोड़े ले जाकर वाहवाही लूटी। अशफाक कादरी, फिरासत अली, तसलीम लगारी आदि ने घोड़ों का प्रबंध कर शहर में चक्कर लगाया और हाथों में बड़े-बड़े झंडे लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें