फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में गला काटकर नाबालिग बेटी की हत्या, प्रेमी से बात करता देख पिता ने किए ताबड़तोड़ प्रहार

Tue, 07 Jan 2025 04:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur Crime News: नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसने कृपाण से गला काटकर बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता परिवार के साथ फरार हो गया। 
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में प्रेमी से फोन पर बात करने से नाराज पिता ने अपनी बेटी की कृपाण से गला काटकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी व्यक्ति पहले दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वहां उसकी बेटी (16 वर्ष) के एक युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों की नजदीकियां बढ़ती देखकर कुछ समय पहले वह परिवार समेत गांव लौट आया।

ये भी पढ़ें- UP: लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर बवाल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ी भीड़; देखें लाइव Video
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, किशोरी की युवक से अब भी बातचीत होती थी। इसको लेकर उसका पिता एतराज जताता था। मंगलवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे पिता ने बेटी को फोन पर बात करते हुए देख लिया। उसने नाराजगी जताई तो किशोरी ने भी पलटकर जवाब दे दिया।

Trending Videos

बेटी के गले पर किए कई वार
इससे आवेश में आए पिता ने कृपाण से बेटी के गले पर कई वार कर दिए, जिससे उसका गला काफी हद तक कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर परौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने मृतका की मां दीपा से पूछताछ की। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें