फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से मदनापुर रोड पर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव की कार से परिवार के लोग गमी में शामिल होने के लिए मदनापुर जा रहे थे। मदनापुर रोड पर गांव औदापुर के पास अचानक कार के सामने आए बाइक सवार चपेट में आ गए। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार औदापुर निवासी गुलाब व उनका 15 वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ अंशु घायल हो गए।
हादसे के बाद भीड़ लग गई और कार को रोक लिया। सूचना आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई। हालांकि, अजय यादव के परिजन दूसरी कार से चले गए। घायलों को तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के अस्पताल भेजा गया है। शिकायत आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


कार से परिवार के लोग गमी में शामिल होने जा रहे थे। भीड़ होने के कारण कार काफी धीमी गति से थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों का मौके पर पहुंचकर हालचाल लिया है। उनका बेहतर तरीके से उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन

-अजय यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें