फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही बाइक पर सवार थे 4 लोग: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत और दो घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 23 May 2025 02:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

राजीव गुप्ता (32वर्ष) अपने सात साल के बेटे श्रेयस के साथ बृहस्पतिवार रात सेहरामऊ दक्षिणी के भरगवा में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उनके रिश्तेदार अभिषेक और रामदेव मिल गए। रात करीब साढ़े 11 बजे चारों एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी में भरगवां गांव के नजदीक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर की  बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक पर सवार युवक और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। 

विज्ञापन


चौक कोतवाली के मोहल्ला मौजमपुर निवासी राजीव गुप्ता (32वर्ष) अपने सात साल के बेटे श्रेयस के साथ बृहस्पतिवार रात सेहरामऊ दक्षिणी के भरगवा में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वहां उनके रिश्तेदार हरदोई जिले के पाली के रहने वाले अभिषेक और रामदेव मिल गए।

रात करीब साढ़े 11 बजे चारों एक बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में राजीव और उनके बेटे की मौत हो गई। जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईएसआई जासूस: रामपुर के युवकों को भेजा पाकिस्तान, शहजाद के दोस्त-परिवार पर खुफिया नजर, कई लोग हुए अंडर ग्राउंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें