फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेला मैदान के प्रवेश द्वार के लिए खोदे गए गड्ढे में किया अनशन, काम रुका

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में रामलीला मेला मैदान पर प्रवेश द्वार जाने के विरोध में गढ्ढे में अनशन पर बैठे प - फोटो : 1
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। रामलीला मेला मैदान का प्रवेश द्वार बनाए जाने के विरोध में नगर पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य अशोक गुप्ता ने मंगलवार को निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बैठकर अनशन शुरू कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने काम रुकवा कर उनका अनशन खत्म करा दिया। साथ ही जमीन के मालिकाना हक की जांच के लिए एसडीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम संयुक्त टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

अशोक गुप्ता का आरोप है कि जहां प्रवेश द्वार बनाने को चार फुट गहरे तीन गड्ढे खोदे गए हैं, वह उनकी पैतृक भूमि है। इसके विपरीत रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता लल्ला का कहना है कि यह जमीन रामलीला कमेटी को दान की जा चुकी है और दान की जमीन पर निर्माण कराना कमेटी का अधिकार है।
इसे लेकर विवाद होने पर दोनों पक्षों के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन बाद में पुलिस ने काम बंद कराकर मामला शांत कर दिया। एसडीएम नीलिमा यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में प्रभारी निरीक्षक सहित कानूनगो बलवीर सिंह और लेखपाल अनुराग कुमार को शामिल किया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर विवाद का निस्तारण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें