फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पराली जलाने की घटनाएं कम होने पर किसानों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं के विषय में अधिकारियों को बताया। उनकी समस्याओं का प्रमुखता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पराली जलाने की घटनाएं कम होने पर किसानों को सम्मानित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने पिछले किसान दिवस पर उठाई गईं समस्याओं के निस्तारण और प्रगति के विषय में बताया। कृषक वीरपाल निवासी तिहार ऐजनपुर ने बताया कि गर्ग रिफाइनरी, पूरनपुर को लगभग 1500 क्विंटल पराली की आपूर्ति की। कंपनी ने अब तक पूरा भुगतान नहीं किया।
किसानों ने कहा कि उन्होंने दूसरे किसानों को भी पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया। इसकी वजह से घटनाएं कम हुईं। डीएम ने इस पर किसानों का सम्मानित करने का आश्वासन दिया। सात कृषकों ने अपनी समस्याएं रखीं। वैज्ञानिक डॉ.एनपी गुप्ता ने किसानों को तकनीकी जानकारी दी। किसानों ने आलू बीज की उपलब्धता, सिंचाई मेजरमेंट, चकरोड आदि समस्याओं के बारे में बताया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, एलडीएम आरआर तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें