फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी

विज्ञापन
तिलहर में  प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता करते तहसीलदार आदेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक प्रभात
विज्ञापन
तिलहर। भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह और तहसील अध्यक्ष गेंदन लाल लोधी के नेतृत्व में 15 सूत्री मांगों को लेकर तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर करीब दो बजे तहसीलदार आदेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद धरनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों को उच्चाधिकारियों के सामने रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि करीब छह महीने से अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते किसानों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने बताया कि तिलहर-निगोही मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने के कारण स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है।
किसानों की मांग है कि बंद फाटक को खुलवाकर जर्जर रास्ते की मरम्मत कराई जाए, ताकि आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त करने पर विचार किया जाएगा। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि वह शनिवार को एसडीएम के साथ धरनास्थल पर पहुंचेंगे। रेलवे के अधिकारी को बुलाकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं से वार्ता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें