फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितकारी कानून का अनुपालन कराए सरकार

Mon, 29 Feb 2016 12:06 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में चल रहेे दो दिवसीय नेशनल सेमिनार का समापन हो गया। अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रख्यात किसान नेता वीएम सिंह ने किसानों की दिशा और दशा पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर श्रेष्ठ शोधार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए किसान नेता वीएम सिंह ने कहा कि सोने की चिड़िया कहा जाने वाला भारत मौजूदा माहौल में किसानों को आत्महत्या करते देख रहा है। आर्थिक तंगी से जूझते किसान भूखे मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि जगत के लिए जो कानून बने हैं, वे पर्याप्त हैं, लेकिन उनका अनुपालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। किसान अपनी फसल की कीमत पाने के लिए महीनों इंतजार करता है। किसानों की स्थिति दिनों दिन बिगड़ रही है। सरकार को चाहिए कि वे जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थकता प्रदान करने की दिशा में उपयोगी कदम उठाए।
इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद, केेजीके कॉलेज मुरादाबाद के प्राचार्य प्रो. हरवंश दीक्षित, टीडी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य सूर्य प्रकाश सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व चले तकनीकी सत्र में डॉ. एसपी सिंह, प्रो. संजीत गुप्ता, डॉ. विवेक पाठक, डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. आदेश कुमार, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. नलनीश सिंह आदि ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें