फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद की किल्लत को दूर करने के लिए किसानों ने उठाई मांग

विज्ञापन
खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने खाद की किल्लत को लेकर खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान पर धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समितियों पर किसानों को खाद नहीं मिल रही है। इससे मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। मांग की गई कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के फार्मों को विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाए। छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों की फसल नष्ट हो रहीं हैं।
पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल पहुंचाया जाए। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक की जाए, विद्यालयों के विलय से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव, हरविंदर सिंह, श्रीकृष्ण, जरनैल सिंह लाड़ी, विपिन सक्सेना, शराफत अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें