फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल में पेराई बंद कराने की चेतावनी, धरना शुरू

विज्ञापन
मकसूदापुर की बजाज चीनी मिल पर प्रदर्शन करते राकिमसं के कार्यकर्ता - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (राकिमसं) के कार्यकर्ताओं ने मकसूदापुर में बजाज चीनी मिल गेट के पास धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि रविवार को मिल की गन्ना चेक बंद करा दी जाएगी और पेराई कार्य ठप करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि संगठन के मुखिया वीएम सिंह के निर्देश पर अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में ज्ञापन देकर गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की गई थी। मिल प्रबंधन की ओर से 30 नवंबर तक भुगतान कर देने की बात कही गई थी, लेकिन बजाज चीनी मिल के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं और बेहद धीमी गति से भुगतान कर रहे हैं। पेराई का नया सत्र शुरू होने के बाद भी पुराना भुगतान नहीं मिल सका है, इससे किसान बेहद परेशान हैं।
भुगतान नहीं होने के कारण संगठन की ओर से शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। पांच दिसंबर को मिल की गन्ना चेन जाम करने के बाद छह दिसंबर को मिल के गेटों पर ताले डाल दिए जाएंगे। धरनास्थल पर तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार, सचिन मिश्रा, अंग्रेज सिंह, गुरदेव सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें