फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2015 11:36 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भाकियू (भानु गुट) से जुड़े किसानों ने मुआवजा राशि वितरण में लेखपालों पर पैसा लेकर काम करने और कई गांवों में मुआवजा न बंटने आदि का आरोप लगाते हुए नायब तहसीलदार का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने दो दिन के अंदर मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार गांव मगटोरा में उनको सहायता राशि के वितरित किए गए चेक दलालों द्वारा बताए गए लोगों को दिए गए जबकि वास्तविक नुकसान वाले किसान अभी तक तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि लेखपाल 10 प्रतिशत धनराशि  लेकर मनमाना चेक बना देते हैं जबकि जो लोग उक्त धन देने में असमर्थ हैं उन्हे मुआवजे के चेक नहीं दिए जा रहे हैं। इसके अलावा अभी तक क्षेत्र के 50 प्रतिशत किसानों को मुआवजा न बांटे जाने का भी आरोप लगाया। इस मामले को लेकर तहसील प्रांगण में पंचायत करने के बाद पदाधिकारियों के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के कक्ष में जा पहुंचे और उनका घेराव किया। देर तक मामला न सुलटने पर नायब तहसीलदार उक्त किसानों को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने दो दिन के अंदर उनकी समस्या का निस्तारण करा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें