श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा की नवगठित इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीष सक्सेना को जिलाध्यक्ष, अर्चना जौहरी को महिला इकाई का जिलाध्यक्ष तथा डॉ. मृदुल सक्सेना को नगर अध्यक्ष चुना गया।
मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने अमरीष को लेखा-जोखा का रजिस्टर सौंपकर जिलाध्यक्ष पद का विधिवत दायित्व सौंपा। इसके बाद जिला इकाई के लिए डॉ. हेमेंद्र वर्मा को महामंत्री, डॉ. केपी सक्सेना को संगठन मंत्री, जयभूषण जौहरी को कोषाध्यक्ष, नरेश सक्सेना को जिला प्रभारी, बालकृष्ण श्रीवास्तव और राम मोहन सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. एके निगम, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, राकेश सक्सेना और अजय सक्सेना को उपाध्यक्ष, महिला इकाई के लिए स्मिता सक्सेना को महिला इकाई का जिला महामंत्री, कीर्तिकांत श्रीवास्तव को नगर महामंत्री, अंकुर श्रीवास्तव और विश्वनाथ वर्मा को नगर उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई।
नरेश सक्सेना के संचालन में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम एफआर श्री श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि आनंद सहाय, प्यारे मोहन सक्सेना, बृजेश चंद्र सक्सेना, महिला प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला सक्सेना, महिला प्रदेश महासचिव अल्पना श्रीवास्तव आदि के साथ भगवान श्री चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुदिता जौहरी और सोनिया कुदेशिया ने स्तुतिगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जेडी सक्सेना, डॉ. विजय जौहरी, विमल सक्सेना, डॉ. दिनेश सक्सेना, सुषमा सक्सेना, पूजा वर्मा, विमल श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, डॉ. आरसी अस्थाना, ध्रुव सक्सेना, डॉ. एके श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।