बिलंदापुर, बेला मदारपुर, गदाईसांडा, बेहटा संवात, मियांपुर संवात, पकड़िया हकीम आदि गांवों के किसानों का बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार मांग किए जाने के बाद भी उन्हें जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। इससे फसलें सूख रही हैं, जबकि मात्र छह पोल लगने से समस्या हल हो सकती है।
तहसील दिवस में प्रदर्शन की खबर मिलते ही लेखपाल, बिजली विभाग के एसडीओ गौरव शर्मा, प्रधान अजंतर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर पोल लगाने के लिए चिह्नीकरण किया। ज्ञापन पर सरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मुजीब खां, अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। उधर, सतवां क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सतवां फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया है, जिससे बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था सही नहीं होने पर अगले तहसील दिवस के दौरान चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन पर दुर्गासिंह, ओमप्रकाश, कमलेशचंद्र, रपिनाथ, परमजीत सिंह, गुरमेज सिंह, मुकेश शुक्ला, देवेश, अनुज कुमार, श्रवण, अनुपम तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं।