फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने किया तहसील दिवस में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-28-पुवायां के तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान
विज्ञापन


बिजली संकट को लेकर विफरे किसान, तहसील दिवस में प्रदर्शन
बिजली अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कराया कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। बिलंदापुर, बेला मदारपुर, गदाईसांडा, बेहटा संवात, मियांपुर संवात, पकड़िया हकीम आदि गांवों के किसानों का बिजली संकट के खिलाफ मंगलवार को गुस्सा भड़क गया। उन्होंने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार मांग किए जाने के बाद भी उन्हें जरूरत के मुताबिक बिजली नहीं दी जा रही है। इससे फसलें सूख रही हैं, जबकि मात्र छह पोल लगने से समस्या हल हो सकती है।
तहसील दिवस में प्रदर्शन की खबर मिलते ही लेखपाल, बिजली विभाग के एसडीओ गौरव शर्मा, प्रधान अजंतर सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर पोल लगाने के लिए चिह्नीकरण किया। ज्ञापन पर सरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मुजीब खां, अर्जुन सिंह, जगजीत सिंह आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। उधर, सतवां क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि सतवां फीडर को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ दिया गया है, जिससे बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही है। चेतावनी दी कि बिजली व्यवस्था सही नहीं होने पर अगले तहसील दिवस के दौरान चक्का जाम किया जाएगा। ज्ञापन पर दुर्गासिंह, ओमप्रकाश, कमलेशचंद्र, रपिनाथ, परमजीत सिंह, गुरमेज सिंह, मुकेश शुक्ला, देवेश, अनुज कुमार, श्रवण, अनुपम तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


भाकियू ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
फोटो-26-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता
पुवायां। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील दिवस में एसडीएम अजय तिवारी को ज्ञापन देकर गांव गंगसरा में किसान अमर सिंह के मकान की चाबी पुवायां पुलिस से दिलवाने, कोटावारी में बंजर भूमि को फर्जी रूप से नाम कराने और बेचे जाने की जांच कराने, मुड़िया कुर्मियात में बन रहे गरीबों के आवास की दूसरी किस्त दिलवाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 10 अगस्त तक समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो 11 अगस्त से एसडीएम कार्यालय पर आमरण अनशन किया जाएगा। ज्ञापन पर अनिल सिंह यादव, मनोज यादव आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू
फोटो-27-पुवायां में एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
पुवायां। भाकियू (भानु गुट) ने मंगलवार से एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने धरना स्थन पर किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जुलाई को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया था। ज्ञापन में किसानों की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने, नगरिया प्रयांगपुर में बाउंड्रीबाल बनवाने, पौधरोपण कराने, गांव बिनगवां में रामकेशन के खेत में बिजली लाइन ऊंची कराने, खुटार थाने में तैनात दरोगा राजकुमार कुशवाहा को निलंबित करने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। पहले दिन धरना स्थल पर गोरखनाथ, रामकेशन, फकीरेलाल, रामनरेश, बनवारी लाल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें