फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने ध्यान से सुना मंत्रियों का उद्बोधन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में कृषि मंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण सुनते अधि? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों ने किसानों से सीधा संवाद भी किया। दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के संबोधन का एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण दिखाया गया। किसानों ने मंत्रियों का उद्बोधन ध्यान पूर्वक सुना।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम देखने और सुनने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर विभिन्न गांवों के 100 से अधिक प्रगतिशील किसान इकट्ठा हुए। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने किसानों से आग्रह किया कि फसल बीमा कराने में कोई दिक्कत होने पर उनके कार्यालय से संपर्क करें। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने हरी खाद को ढैंचा की बोआई और उसकी तकनीक पर चर्चा करने के साथ धान की नर्सरी डालने से पहले बीज उपचार करने एवं उपयुक्त प्रजातियों का चयन करने पर बल दिया।
डॉ. एनपी गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर गौतम, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रपाल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. टीबी यादव, डॉ. नूतन वर्मा आदि ने भी किसानों का मार्गदर्शन किया। जिले के तमाम जनसेवा केंद्रों पर भी किसानों को सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें