फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चीनी मिल गेट पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मकसूदापुर चीनी मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर चीनी मिल की चेन नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन को ज्ञापन देकर बताया कि पिछले पेराई सत्र का करीब 96 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। इसके बावजूद मिल प्रबंधन 14 नवंबर से नए पेराई सत्र की तैयारी कर रहा है। तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार ने कहा कि किसानों का गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है, जबकि चीनी 65 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। उन्होंने गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने या चीनी का मूल्य 40 रुपये प्रति किलो करने की मांग की। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
धरने में साहब सिंह, संदीप सिंह, आकाश मिश्रा, दर्शन सिंह, गिरीश कुमार, बलबीर सिंह, भोले शंकर, करमजीत, मुख्तियार सिंह, बुद्धि लाल, प्यारेलाल, शोभालाल, संतराम, धर्मवीर, अवतार सिंह, सोहनलाल गंगवार, वीरपाल और सत्यपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें