मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति में खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : हरख रेंज के पारा इब्राहिम गांव में तस्कर से बरामद कछुवा
मीरानपुर कटरा। साधन सहकारी समिति पर खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डीएपी खाद का वितरण कराया।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई। सचिव श्रीपाल ने किसानों को बताया कि आज डीएपी नहीं मिलेगी। उसके स्थान पर किसान एनपीके ले सकते हैं। इस दौरान क्षेत्र के कुछ बड़े किसानों को डीएपी देने पर किसान भड़क गए।
समिति में किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का हंगामा देखकर सचिव ने स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों की लाइन लगवा कर डीएपी और एनपीके का वितरण कराया। सचिव श्रीपाल ने बताया कि एनपीके के 150 और डीएपी के 400 कट्टों का वितरण किया गया। संवाद