शाहजहांपुर। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। नमी अधिक होने से रात ठंडी होने लगी है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने के साथ अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब एक मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 55 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी कम है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। संवाद