फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के घर पहुंचकर प्रशासनिक अमले ने की जांच

Tue, 28 Apr 2015 11:37 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम एफआर पीके श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अमले ने गांव खिरिया माल तथा बखौरा में बीते दिनों मृत किसानों के घरों पर जाकर उनके घरवालों से मुलाकात की और जरूरी जानकारी प्राप्त कर औपचारिकताएं पूरी कीं। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि वीरेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, इस कारण विलंब हुआ है। शीघ्र ही घरवालों को सहायता राशि दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उधर, खुदागंज विकास खंड के गांव बखौरा में भी अधिकारियों ने विगत दिनों मृत किसान बृजेंद्र  के प्रकरण में जांच की। इस दौरान रहस्यमय ढंग से फांसी पर लटके पाये गये किसान पर परिजनों ने मुर्गी फार्म स्वामी पर मारने का आरोप लगाया है। उधर, एसडीएम ने बताया कि चारों भाइयों को 15-15 सौ रुपये के चेक 25 अप्रैल को ही दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि मुर्गी फार्म स्वामी से बिजेंद्र ने कर्ज लिया था। इसके भुगतान को लेकर फार्म स्वामी से उसका झगड़ा भी हुआ था। उक्त तथ्य सामने आने पर एडीएम ने घरवालों को संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें