फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में ठूंसे बच्चे तो होगी कार्रवाई

Tue, 28 Apr 2015 11:35 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ एके मिश्रा ने कहा है कि निर्धारित मानकाें के विपरीत स्कूली बच्चों को ले जाने पर विद्यालय तथा वाहन स्वामी दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। वह कोतवाली परिसर में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूली वाहनों में अग्निशमन यंत्र रखने के लिये विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। पुराने वाहनों व नई उम्र के चालकों से परहेज करने तथा सुुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। चालकों के लिये रिफ्रेशर कोर्स भी विभाग द्वारा व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में विद्यालय संचालकों की बैठक बुलाकर गाइड लाइंस दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल संचालक बच्चों को वाहन में क्षमता से अधिक संख्या में बैठने पर मजबूर करते हैं, तो उनसे संपर्क किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा मानकों के अनुसार अभिभावकों से भी सहयोग करने की अपील की है।

कार्यशाला में एआरटीओ ने बताए स्कूली वाहनों के मानक
शाहजहांपुर। शहर में बाड़ृूजई स्थित एआरटीओ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ ने स्कूली वाहन चालकों को स्कूली वाहनों के मानकों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यालय में डिस्पले बोर्ड भी लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने विद्यालय संचालकों और वाहन चालकों को यातायात प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वाहन को सुरक्षित ढंग से संचालित किया जाए। साथ ही वाहनों की समय से फिटनेस कराई जाए। इसके साथ ही जो भी मानक बताए गए हैं, उनका कड़ाई के साथ पालन किया जाए। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन एके मिश्रा, पैसेंजर टैक्स ऑफिसर अनीता सिंह ने भी वाहन चालकों को जानकारी दी। इस दौरान एनटीआई, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, कैंब्रिज कान्वेंट, वीडीएम, बीएस पब्लिक स्कूल आदि के डॉ. विकास पांडेय, पीके रॉय, अमितेश अग्निहोत्री, वरदान मिश्रा, अखिलेश सिंह, सुमित मेहरोत्रा, रोहित आदि मौजूद रहे।  


नजर नहीं आए विद्यालयों के प्रबंधक
एआरटीओ द्वारा आयोजित कार्यशाला में शहर के नामी गिरामी कान्वेंट और अन्य स्कूलों के प्रबंधक नजर नहीं आए। अधिकांश प्रबंधकों ने अपने प्रतिनिधियों को भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें