बंडा में इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया के लिए लगी किसानों की लाइन। संवाद
- फोटो : इकौना तहसील में पीड़ितों को चेक प्रदान करते विधायक।
बंडा। यूरिया के लिए इफको किसान सेवा केंद्र पर मंगलवार को सुबह से महिलाएं और पुरुष लाइन में लग गए। घंटों लाइन में लगने के बावजूद तमाम किसान यूरिया नहीं मिलने से खाली हाथ लौट गए।
यूरिया संकट की अफवाह के चलते कई लोग जरूरत से ज्यादा यूरिया खरीद कर उसकी जमाखोरी कर रहे हैं। इस कारण जरूरतमंद तमाम किसान कड़ी धूप में सुबह से शाम तक लाइन में लगने पर यूरिया पाने से वंचित हो रहे हैं। इस समय केवल गन्ने की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता है।
तमाम किसान धान की रोपाई के लिए अभी से यूरिया खरीदने में जुटे हैं, जबकि यह काम मानसून शुरू होने पर होगा। इफको के केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया सोमवार को 210 कट्टा और मंगलवार को 750 बोरी यूरिया बांटी गई, लेकिन यूरिया जमा करने की होड़ में मांग कम नहीं हो रही है। संवाद