फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे को स्टेट लेवल पर मिला वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। कुछ कर दिखाने की इच्छाशक्ति के साथ किसान के बेटे शोभित ने प्रदेश स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल किया है। अब शोभित का इरादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का है।
विज्ञापन

जैतीपुर के गांव पृथ्वीपुर के शोभित सिंह (21) ने जूनियर वर्ग में 28 नवंबर को हरदोई में हुई प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में ग्रैंड टोटल में 357.5 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है। शोभित सिंह के पिता हरिमंगल सिंह पेशे से किसान हैं। गढ़िया रंगीन के सत्य भारती स्कूल में पढ़ाई के दौरान से ही शोभित को वेटलिफ्टिंग का शौक शुरू हुआ। 2014 में बरेली के एक इंटर कॉलेज में दाखिला लेने के बाद शौक जुनून में बदल गया। वेटलिफ्टिंग के जुनून से 2019 में प्रथम बार बरेली में जिलास्तरीय खेल में भाग लिया। इसके बाद अतरौली में स्टेट लेवल खेलने का मौका मिला। इसमें गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 2019 में ही दिल्ली में हुए नेशनल लेवल में वेटलिफ्टिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया। 2020 में तेलंगाना और 2021 में हैदराबाद में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिला। शोभित सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर को राजस्थान में होने वाले राष्ट्रीय स्तर की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए उनका चयन हो गया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शोभित ने बताया कि बरेली में उसे मनीष सर ने वेटलिफ्टिंग के लिए प्रेरित किया। बरेली में नि:शुल्क प्रशिक्षण देने वाले कोच मुकेश उन्हें लगातार प्रेरित करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें