मीरानपुर कटरा। छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने रविवार की रात खेत पर गए जल्लापुर गांव के जंग बहादुर गंगवार संदिग्ध हालात में घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जंगबहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फसल की रखवाली के दौरान देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें दाएं पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि, उन्होंने पुलिस को किसी से कोई रंजिश होने की जानकारी नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर का कहना है कि जंगबहादुर के पैर में गोली लगने की घाव नहीं है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध है इसलिए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद