तिलहर। सीएचसी परिसर के बाहर सोमवार को दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक महिला और दो युवकों के बीच कहासुनी और गाली गलौज होने के बाद मारपीट होने लगी। महिला और दोनों युवकों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही।
इस दौरान, अस्पताल गेट पर हंगामा होता रहा। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बाद में आसपास के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर और थाने जाने की सलाह देकर झगड़ा शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अस्पताल गेट पर मारपीट के बारे में अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद