फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बैंड-बाजे के साथ निकाली पालतू गाय की शव यात्रा, किसान ने सम्मानपूर्वक किया अंतिम संस्कार

Sun, 04 Jan 2026 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जनपद के करकौर गांव से अनोखा मामला सामने आया है। गांव निवासी किसान की पालतू गाय की मौत हो गई। इस पर किसान ने बैंड-बाजे के साथ गाय की शव यात्रा निकाली और सम्मानपूर्व उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
करकौर गांव में निकाली गई पालतू गाय की शव यात्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के करकौर गांव में किसान सर्वेश शर्मा की पालतू गाय की मौत के बाद ढोल-बाजों के साथ के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया। गाय की अंतिम यात्रा में काफी लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने किसान के इस कार्य की सराहना की। कहा कि किसान ने गाय को अपने परिवार के सदस्य की तरह माना। जीते जी गाय उनके परिवार का सहारा बनी। गाय के मरने पर किसान ने धर्म-कर्म के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया। 

विज्ञापन

 
खेतीबाड़ी करने वाले सर्वेश शर्मा ने करीब 20 साल पहले गाय को पाला था। उन्होंने बताया कि जब उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी, तब गाय उनके परिवार का सहारा बनी। गाय का दूध बेचकर अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। यह गाय उनके परिवार के लिए भाग्यशाली रही। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। उनकी यह गाय काफी समय से बीमार चल रही थी। शनिवार रात गाय की मौत हो गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

किसान ने अपने खेत में किया अंतिम संस्कार 
रविवार को दोपहर के समय गाय की अंतिम यात्रा सम्मान के साथ निकाली गई। बैलगाड़ी पर गाय के शव को रखा गया। उसके आगे बैंड-बाजे वाले ढोल बजाते हुए चल रहे थे। अंतिम यात्रा में गांव के तमाम लोग शामिल हुए। सर्वेश ने अपने खेत में जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और धर्म-कर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान गांव महावीर सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र पाल गुर्जर, अनूप मिश्रा, नेत्रपाल कश्यप, पप्पू मिश्रा, रामलखन गुप्ता, पेशकर गुर्जर, मैकू कश्यप, रामगोपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें