फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग किसान की संदिग्ध हालात में मौत, मकान के पीछे पड़ा मिला अधजला शव

Wed, 12 Nov 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह उनका अधजला शव उनके ही मकान के पीछे पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मौके पर पड़ी राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के ग्राम पटियारी निवासी 70 वर्षीय दयाराम की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बुधवार को सुबह अधजली अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के बेटे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


सुशील ने बताया कि उनके पिता दयाराम खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सुबह मकान के पीछे उनका अधजला शव पड़ा मिला। वहीं पर चप्पल और स्वेटर पड़ा मिला। बेटे सुशील की सूचना पर इंस्पेक्टर कांट राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई है। वहीं ग्रामीण रात में परिवार में झगड़ा होने की बात भी बता रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें