फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों की उछलकूद बनी जानलेवा, पेड़ की डाल टूटकर गिरने से किसान की मौत

Sun, 12 Jul 2026 12:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुवायां क्षेत्र में बंदरों की उछलकूद के कारण पेड़ की डाल गिरने से किसान अरशद खां की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी के अरशद खां अपने चचेरे भाई शबी हसन के साथ यूकेलिप्टस की पौध बेचने जा रहे थे। बड़ागांव के पास यह हादसा हो गया। चचेरा भाई घायल हुआ है। 
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में यूकेलिप्टिस की पौध बेचने जा रहे लखीमपुर खीरी जिले के थाना ऊचौलिया के गांव सिसोरा सहमद निवासी 48 वर्षीय अरशद खां पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। बाइक पर बैठा अरशद का चचेरा भाई मामूली रुप से घायल हुआ है। टहनी बंदर की उछलकूद के कारण टूटकर गिरी थी।

विज्ञापन


अरशद खां रविवार को अपने चचेरे भाई शबी हसन के साथ बाइक से यूकेलिप्टस की पौध बेचने के लिए पुवायां के बड़ागांव जा रहे थे। बड़ागांव के पास रोड किनारे पेड़ों पर बंदर उछलकूद कर रहे थे। अरशद की बाइक पेड़ के नीचे पहुंचने के दौरान बंदरों के कूदने से पेड़ की डाल टूटकर अरशद के सिर पर आ गिरी, जिससे अरशद और शबी हसन घायल हो गए।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल 
शबी हसन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। शबी हसन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अरशद की मौत से पत्नी चंदा और चार बच्चों आजम, अनस, अरकान और सुबुही का रो रोकर बुरा हाल था। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें