फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के झुंड के हमले से छत से आंगन में गिरे किसान की मौत

विज्ञापन
कृष्णपाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव ढुकुरी खुर्द निवासी कृष्णपाल सिंह (55) की बंदरों के झुंड के हमले से छत से गिरकर मौत हो गई। वह बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए थे।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले कृष्णपाल सिंह की बहू प्रियंका शनिवार को बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। इस दौरान बंदरों का झुंड उनकी छत पर आ गया। कृष्णपाल बंदरों को भगाने के लिए पहुंचे। तभी बंदरों ने उनपर हमला कर दिया। उनके हाथ में थमी गुलेल छूट गई और वह छत से नीचे आंगन में मुंह के बल गिरे।
हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल गए। हालत गंभीर देखकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी मान देवी, बेटे पुष्पेंद्र सिंह, अमित सिंह, बेटी पूजा, इंदु और साधना गुमसुम हो गए हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें