फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 18 Sep 2023 03:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आरसी मिशन के मोहल्ला सराय काइया निवासी किसान रविवार को फसल की रखवाली करने गया था। रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसा हो गया। हरदोई बाईपास के पास तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार किसान को टक्कर मार दी, जिससे किसान की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना आरसी मिशन के मोहल्ला सराय काइया निवासी संजय (40) खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। संजय रविवार की रात करीब 10:00 बजे खेत से घर लौट रहे थे। लावारिस पशुओं के चलते देर रात तक वह खेत पर रुकते थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली: युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया; शिकायत पर परिजनों ने पीटा
विज्ञापन


रास्ते में हरदोई बाईपास के पास तेज रफ्तार पिकअप ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय दूर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर आरसी मिशन पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पिकअप की तलाश के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को तलाश किया है, हालांकि कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। इधर, किसान की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें