फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां मंडी में किसान से मारपीट... कमीशन मांगने का लगाया आरोप

विज्ञापन
पुवायां मंडी में धान क्रय केंद्र पर किसान से मारपीट के बाद दोनों पक्षों से जानकारी लेते डिप्टी 
विज्ञापन
पुवायां। धान खरीद के बाद अंगूठा लगाने पहुंचे किसान से मारपीट की गई। किसान के मुताबिक, उससे प्रति क्विंटल दो सौ रुपये कमीशन की मांग की गई। इसका उसने विरोध किया तो क्रय केंद्र प्रभारी ने दो साथियों को बुलाकर किसान और उसके भतीजे को पीट दिया। किसान ने डीएम से भी मामले की शिकायत की है। दूसरे पक्ष से भी किसान सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


अतुल कुमार ने पुलिस को बताया उन्होंने पुवायां मंडी के एक धान क्रय केंद्र पर 63.20 क्विंटल धान बेचा था। उनको मशीन में अंगूठा लगवाने बुलाया गया था। शुक्रवार को क्रय केंद्र पर पहुंचने पर प्रभारी ने प्रति क्विंटल दो सौ रुपये की मांग की। मना करने पर केंद्र प्रभारी ने साथियों को बुला लिया। इनमें एक पुवायां थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
आरोपियों ने उनके और भतीजे के साथ गाली-गलौज कर पिटाई की। मारपीट का वीडियो मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में है। वहीं, क्रय केंद्र प्रभारी ने आरोपों को निराधार बताया है। इधर, दूसरे पक्ष से एक युवक ने खुद को लेबर ठेकेदार बताते हुए किसान सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। किसान की शिकायत पर डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे मंडी पहुंचे। कई घंटे तक चली वार्ता के बाद भी समझौता न होने पर वह वापस चले गए। मंडी में चौकी होने के बावजूद पुलिसकर्मी मौके पर तब पहुंचे, जब किसान ने थाने पर कॉल कर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें