फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करंट लगने से युवक की मौत के मामले में खेत मालिक और उसका बेटा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। कुदिरना गांव में शुक्रवार को सुबह एक खेत पर फसल की सुरक्षा को लगे तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर अनिल की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को खेत मालिक नन्हे लाल गुप्ता और उसके पुत्र गुड्डू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

अनिल के पिता राम अवतार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात को आरोपी खेत मालिक और उसके पुत्र ने अपने खेत में लगे तारों में 11 केवीए हाईटेंशन लाइन से कटिया डालकर करंट छोड़ दिया। बाद में खेत पर फसल की देखभाल करने गए पुत्र अनिल की तार में आ रहे करंट की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें