फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फरीद अकादमी ने लखीमपुर को छह रनों से हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर मेंं क्रिकेट मैच के दौरान शॉट खेलता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फरीद अकादमी ने लखीमपुर को छह रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर टॉस जीतकर लखीमपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। फरीद अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 106 रन बनाए। इसमें अनुरोध वर्मा ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। आराध्य ने 14 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर की टीम 19 ओवर में 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सूरज शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 व तनु सिंह ने 23 रन बनाए। फरीद अकादमी के गेंदबाज अर्थ व आशुतोष ने दो-दो विकेट हासिल किए। अंपायर नईम व रविंद्र रहे। स्कोरर निशांत रहे। टूर्नामेंट आयोजन मयूर खन्ना ने बताया कि सात व आठ नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


महाविद्यालय स्तरीय क्रिकेट ट्रॉयल में खिलाड़ियाें का चयन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय क्रिकेट (पुरुष-महिला) ट्राॅयल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतर महाविद्यालयीय टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया गया।
कॉलेज के क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डॉ.मोहम्मद काशिफ नईम के नेतृत्व में ट्रायल हुआ। इसमें पुरुष वर्ग में अलबाब खान, श्रेयांश सक्सेना, सिद्धार्थ सिंह, अजय सिंह, हर्षित कुमार, कामरान खान, अनमोल तिवारी, आयुष सक्सेना, मोहित कुमार, फूलबाबू, प्रतीक यादव, अर्जुन यादव और मोहम्मद खालिद का चयन हुआ।
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों में अंशिका, शबनम प्रसाद व इरम का चयन हुआ। क्रीड़ा सचिव प्रो.फैयाज अहमद ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सात नवंबर से महाराजा अग्रसेन कॉलेज बरेली में आयोजित होने वाली अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य प्रो.मोहसिन हसन खान ने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ खेल का बड़ा महत्व है। खेल से टीम भावना जागृत होती है। इसलिए खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। डॉ.मोहम्मद शोएब, डॉ.परवेज मोहम्मद, डॉ.जमाल अख्तर सिद्दीकी,डॉ. शाइस्ता खान आदि उपस्थित रहे। संवाद

शाहजहांपुर मेंं क्रिकेट मैच के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें