शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लगी छात्र-छात्राओं की लाइन। सं
शाहजहांपुर। महाविद्यालयों में छात्रवृत्ति का आवेदन करने पर बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी। सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को जीएफ कॉलेज में फॉर्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। वेबसाइट की गति धीमी होने के चलते विद्यार्थी परेशान रहे।
महाविद्यालयों में अब तक बिना बायोमीट्रिक हाजिरी के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती है। छात्रवृत्ति में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कॉलेजों में बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में छात्रवृत्ति का आवेदन करने पर भी बायोमीट्रिक लगाना होगा।
शनिवार को जीएफ कॉलेज में फॉर्म जमा करने वाले छात्र-छात्राओं की लाइन लगी रही। वेबसाइट की गति धीमी होने के कारण फार्म जमा करने में कुछ देर लगी। विद्यार्थियों ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी को जमा करने पर बायोमीट्रिक कराई जा रही है।