फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: परिजनों ने स्ट्रेचर से घायल युवक को हाईवे पर ले जाकर किया हंगामा, आधा घंटे तक थमा रहा यातायात

Sat, 05 Jul 2025 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

दो पक्षों की लड़ाई में एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर परिजन भड़क गए। स्ट्रेचर पर लिटाकर घायल को हाईवे पर ले आए और हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
हाईवे पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में नरसा नगला गांव में शनिवार को दोपहर मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक पक्ष के घायल युवक परविंदर को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर उसे उसके कुछ साथी और परिजन स्ट्रेचर से लेकर पूर्वी भक्सी तिराहे पर जाकर हंगामा करने लगे। लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। हालांकि, करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया।

विज्ञापन


नरसा नगला निवासी भूरेलाल के पुत्र परविंदर का हरभानपुर गांव के कुछ लोगों से शनिवार को सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। गंभीर घायल परविंदर को लेकर उसके साथी और घरवाले सीएससी पहुंचे। वहां उन्होंने परविंदर को स्ट्रेचर पर रखकर गोली लगने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। डॉक्टर ने उसे रेफर करके पुलिस को जानकारी दी तो परविंदर के साथी उग्र हो गए।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा... उसी 'आशिक' ने ली जान, मीरा शर्मा हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हाईवे पर दोनों तरफ लग गईं वाहनों की कतारें  
इसके साथ ही परविंदर को स्ट्रेचर पर लेकर वह हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहा पर जा पहुंचे और वहां स्ट्रेचर रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। तिराहा पर आवाजाही के लिए हाईवे की सभी लेन जुड़ी होने के कारण वहां भीड़ बढ़ी तो जाम लग गया। कुछ ही देर में बरेली और शाहजहांपुर दिशा को जाने वाले तमाम वाहनों की वहां कतारें लग गईं। सीएचसी के कर्मचारियों थाने में सूचना दी तो डायल 112 पुलिस टीम सहित प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने परविंदर के साथियों को स्ट्रेचर सहित हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हाईवे से बलपूर्वक हटा कर यातायात चालू कराया। बाद में प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के वाहन से परविंदर को सीएचसी पर ले गए। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें