फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की हत्या का मामला: आरोपियों को जेल भेजने की मांग, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इनकार

Wed, 31 Jul 2024 12:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के निगोही में एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह अपने भाई और भतीजी की हत्या कर दी थी। दोहरे हत्याकांड के बाद आक्रोशित परिजनों ने चार घंटे तक हाईवे जाम रखा था। बुधवार सुबह परिजन फिर आक्रोशित हो गए और शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही में पिता-पुत्री की हत्या के आरोपियों को जेल भेजने की मांग कर रहे परिजनों ने बुधवार सुबह अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर राजी किया। इसके बाद परिजनों ने अंत्येष्टि की तैयारी शुरू की। 
विज्ञापन

 
निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी श्रीपाल और उसके छोटे भाई सोहनलाल उर्फ गुड्डू राठौर के बीच अपने-अपने कोल्हू में ग्राहक को ले जाने को लेकर सोमवार को झगड़ा हो गया था। मंगलवार सुबह सात बजे गुड्डू और उसके परिवार वाले श्रीपाल के घर में घुस आए और गोली मारकर श्रीपाल और उनकी बेटी सरस्वती की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा 
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक हाईवे पर जाम लगाए रखा था। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। बुधवार सुबह परिजनों ने आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। 

इस दौरान निगोही, पुवायां, खुदागंज, तिलहर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपियों के घर की तलाशी ली। तीन तमंचे और एक बंदूक बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें