फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: करंट से विद्युत संविदा कर्मचारी की मौत के बाद हाईवे पर हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Tue, 18 Nov 2025 02:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में करंट से झुलसे संविदा कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में 15 नवंबर की शाम बिजली आपूर्ति ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन सुदेश (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार रात करीब दो बजे परिजनों ने मुआवजा और कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे जाम खोला।

विज्ञापन

 
कलान थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी सुदेश कलान विद्युत उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन थे। शनिवार शाम वह नगर पंचायत के भर्रामई में तार जोड़ने का काम कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से सुदेश गंभीर रूप से झुलस गए। उसे तत्काल कलान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए बरेली से दिल्ली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

स्टेट हाईवे पर लगाया जाम 
सुदेश की पत्नी रिंकी गर्भवती है। उसके एक बेटा है। वह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सुदेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार सुबह विद्युत उपकेंद्र के सामने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। इसके कारण हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ। परिजन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: प्रेम विवाह के पांच माह बाद युवती की मौत, एंबुलेंस रोककर परिजनों का थाने में हंगामा
विज्ञापन


पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शव को हाईवे से हटवाया। एसडीओ कलान संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग की तरफ से जो भी मुआवजा के प्रावधान होगा, वह परिजनों को दिया जाएगा। कलान के प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों को समझाया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें